Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Anjeer Benefits: सर्दियों का मौसम सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. इस मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां, फल और औषधियां उगती हैं. वहीं कुछ ऐसे फल भी होते हैं, जो मिलते तो सालभर हैं, लेकिन तासीर गर्म होने के कारण उनका सेवन जाड़े में अत्यंत लाभदायक माना गया है. अंजीर के बारे में तो आप जानते ही होंगे. इसे मेवे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

यह अद्भुत फल औषधीय गुणों से भरपूर है. वैसे तो इसका सेवन विभिन्न बीमारियों के लिए सालभर किया जा सकता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन आपको स्वस्थ बनाए रखने में ज्यादा कारगर है. अंजीर की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह फल जाड़े में तेजी से पच जाता है, लेकिन इस मौसम में भी इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए. इसका सेवन का तरीका जानने के बाद ही खाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

आयुर्वेदाचार्य डॉ. विमल मिश्रा के मुताबिक, अंजीर में कई गुण हैं. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सेल्यूलोज, खनिज, अम्ल की मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा आयरन, विटामिन-ए, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, गंधक, फास्फोरिक एसिड और गोंद भी पाया जाता है. जाड़े में इसका सेवन बुखार-जुखाम से शरीर की रक्षा करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है.

चंद दिनों में दूर होगी कमजोरी

अगर आपका शरीर कमजोर है या आपको काम के बाद कमजोरी का अहसास होता है तो यह उपाय आपके लिए उपयुक्त है. पके अंजीर को सौंफ के साथ चबा-चबाकर सेवन करें. ठंड के दिनों में ऐसा नियमित करने से शारीरिक दुर्बलता दूर हो जाती है. एक माह में आपको असर दिखने लगेगा. इसके अलावा, आप अंजीर को दूध में उबाल लें. उबलाअंजीर खाकर दूध को पी लें. इससे ताकत मिलेगी।

पुरुषों को मिलेगी ताकत

   सूखे अंजीर के टुकड़े और छिले बादाम को पहले गर्म पानी में उबाल लें. इसे सुखाकर इसमें शक्कर, पिसी इलायची, केसर, चिरौंजी, पिस्ता मिला लें. इस मिश्रण को एक सप्ताह तक गाय के घी में छोड़ दें. फिर रोज सुबह 20 ग्राम तक सेवन करें. जाड़े में ऐसा करने से आपका शरीर अंदरूनी रूप से मजबूत होगा. साथ पुरुषत्व में वृद्धि होगी।

Advertisement
Advertisement