Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर कीर्तन, लेक्चर एवं कविता पाठ करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

गदरपुर। लगातार 15 दिन प्रातःकालीन आयोजित की गई शब्द कीर्तन के साथ प्रभात फेरी में संगत ने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते हुए सहभागिता की। तत्पश्चात गुरुद्वारा सिंह सभा केलाखेड़ा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार एवं गुरमत समागम आयोजित करने के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग के उपरांत रागी भाई कुलदीप सिंह द्वारा तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो, वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुर चेला, हम चाकर गोबिंद के, गायन किया गया।

    कथावाचक भाई राजेंद्र सिंह, उत्तराखंड सिख मिशन के भाई हरजिंदर सिंह एवं सिख मिशनरी कॉलेज के देवेंद्र सिंह द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित इतिहास के विभिन्न विभिन्न पक्षों का वर्णन है किया गया। तत्पश्चात बाल फुलवाड़ी द्वारा कीर्तन,लेक्चर तथा कविता के माध्यम से संगत को गुरु सिद्धांतों एवं इतिहास से अवगत कराया।     गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह द्वारा कुछ दिन पूर्व आयोजित कीर्तन, कविता एवं दस्तार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मनमीत सिंह, सहजपाल सिंह, सहजप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, नवनीत कौर, हरमनप्रीत सिंह, गुरकीरत सिंह, मनरूप सिंह, हरदित सिंह, शिव वर्मा, अनमोल सिंह,तेगप्रीत सिंह, इश्मीत सिंह, गुरुसिफ्त कौर,गुरलीन कौर,Switch सिंह,इशमीत कौर,एकजोत कौर,अगम जोत कौर,निमरत कौर,अशमन कौर, दर्शप्रीत कौर, जयदीप सिंह, अजूनी कौर, अकालदीप सिंह, रिदम विज,अंगद विज, गुरफतेह सिंह, गुरनिहाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, तरनजीत कौर,जसनीत कौर,करणवीर सिंह, मनमीत सिंह, गुरप्रीत कौर, मेहताब कौर, परी गुप्ता, नैंसी चंद्रा शामिल रहे। बाल फुलवारी कार्यक्रम का संचालन अमरजीत कौर ने किया। इस अवसर पर अन्य सेवादारों को भी सम्मानित किया गया।

   कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।