Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन कार्यालय में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यो की समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि वे कार्यों को समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement

कहा कि कार्य प्रगति सूचना प्रत्येक 15 दिन में देना सुनिश्चित करेगें व प्रत्येक सप्ताह प्राचार्य मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्साधिकारी व परियोजना प्रबंधक पेयजल निगम प्रत्येक सप्ताह कार्यो की समीक्षा करेगें एवं मॉनिट्रिंग करेगें।  उन्होने निर्देश दिये कि जून 2026 तक ब्लाक ए में एकेडमिक ब्लाक, दो हॉस्टल, लेक्चर थिएटर के साथ ही मैस व डायनिगं हॉल अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाये। 

इन सभी में विद्युत व्यवस्था, लिफ्ट आदि व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये ताकि नेशनल मेडिकल काउंसिल का भ्रमण कराकर सत्र प्रारम्भ कराया जा सकें। 

     इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल निगम, मेडिकल कालेज, मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों में प्रगति लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व प्राचार्य मेडिकल कालेज को नियमित कार्यों की प्रगति की मानिट्रिंग करने के निर्देश भी दिये। 

   इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक पेयजल निर्माण निगम नरेन्द्र नवानी, सहायक अभियंता सुभाष चन्द्र भट्ट, अपर सहायक अभियंता रंजीत आर्या सहित कांटेक्टर आदि मौजूद थे। 

Advertisement
Advertisement