Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर (सागर धमीजा)। शनिवार को थाना परिसर में आगामी होली और रमजान त्योहारों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की इस बैठक में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

होली और रमजान को लेकर थाना परिसर में बैठक आयोजित

    थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली और रमजान दोनों त्योहार समाज में मेल-जोल बढ़ाने के लिए मनाए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की।

   थाना प्रभारी  ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की जाएगी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का मूल उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाना है।

   वहीं इस दौरान पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि होली और रमजान दोनों त्यौहार को सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने मीटिंग में मौजूद समस्त गणमान्य व्यक्तियों से अपने आस-पास होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर नजर रखने तथा उसके बारे में अधिकारियों को सूचित करने की बात कहीं। साथ ही सभी त्योंहार पुराने परम्परागत तरीके से ही मनाये जायें, किसी भी तरह के ग़ैर पारंपरिक जुलूस ना निकाले शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरुप ही ध्वनि विस्तारक यन्त्र लाउडस्पीकर का प्रयोग करने की अपील की ।

Advertisement
Advertisement

You missed