

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
नई दिल्ली- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। सूत्रों के मुताबिक RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे बीजेपी ने मान लिया है।
जबकि सूत्रों का मानना यह भी है कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया है। विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर संगठन द्वारा सीएम के नाम का ऐलान किया गया।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह है नए मुख्यमंत्री: 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं।
रेखा ने आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर