

9917322413
गुलर भोज। नगर के रामलीला ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ के अलावा वार्ड के सभी सभासदों को एसडीएम आशिमा गोयल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से बलराम मंडल वार्ड नंबर 2 से इंदर सिंह राठौर वार्ड नंबर 3 से ममता देवी वार्ड नंबर 4 से नरेश घरामि वार्ड नंबर 5 से पूनम देवी वार्ड नंबर 6 से लक्खा सिंह नंबर वार्ड नंबर 7 से उषा देवी को एसडीएम आशिमा गोयल ने पद में गोपनीयता की शपथ दिलाई

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि जनता ने अपार जन समर्थन देकर गुलरभोज का अध्यक्ष चुना है सतीश चुघ ने कहा जो जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है उस पर मैं खरा उतरूंगा और उन्होंने कहा चुनाव के समय जो मैंने घोषणा पत्र में कहा है वह सारे कार्य पूर्ण करूंगा सबसे पहले काम कच्ची जमीनों को पक्का करना शहर का चहुमुखी विकास होगा। जो वायदे उन्होंने जनता से किये हैं उन्हें पूरा करने के लिए सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। समारोह का संचालन विजय शर्मा ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पूर्व राज्य मंत्री सुखदेव सिंह नामधारी नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक गंभीर अशोक छाबड़ा प्रमोद गुप्ता चिमनलाल गिरधारी लाल सुखविंदर सिंह मनवीर सिंह राजीव गुप्ता राजकुमार ग्रोवर अनिल चावला अभिजोत सिह संदीप रेहलन जगदीश गुम्बर विशाल गुम्बर मनीष गुम्बर रामकिशन दहूजा दीपक सिडाना सतीश सिडाना मनोज सिडाना संजय गुम्बर जगदीश सिंह। आदि इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर