Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
नगर पालिका चुनाव में माहौल बिगड़ा  और भाजपाई आमने-सामने

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड 9917322413

गदरपुर। नगर पालिका चेयरमैन पद जनता पार्टी पर अनैतिक तरीके से मतदान करने का आरोप लगाया, चंद्रा जोशी के पुत्र ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास से पांच ब्लैंक वैलेट पेपर बरामद हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं से ब्लैंक बैलेट पेपर खरीदकर उन्हें मतदान में धांधली के लिए उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस आरोप के समर्थन में साक्ष्य पेश करने का भी दावा किया है।

वहीं कांग्रेस नेता सुरेश कंबोज ने भाजपा और जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अधिकारियों को पैसे देकर खरीदा जा रहा है, और वे सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। कंबोज का आरोप है कि पीठासीन अधिकारियों की मिलीभगत से अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस मामले ने क्षेत्र में राजनीति को और भी अधिक गर्मा दिया है। वहीं चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गदरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, जो एक मतदान केंद्र था, देखते ही देखते कुश्ती का अखाड़ा बन गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और झगड़े की कई घटनाएं हुई, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। स्थिति इतनी बिगड़

नगर पालिका चुनाव में माहौल बिगड़ा  और भाजपाई आमने-सामने
कि पुलिस प्रशासन को बाइक और कार के जरिए मौके पर जल्दी पहुंचकर हालात को काबू करना पड़ा। हालांकि यह पहली बार है जब गदरपुर में चुनावी प्रक्रिया के दौरान इस स्तर पर अराजकता देखने को मिली। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सुस्ती का पर सवाल उठाए हैं और इस बात की जांच न की मांग की है कि मतदान केंद्र पर इस प्रकार की घटनाओं को क्यों नहीं रोका जा सका।
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश गुम्बर ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रा जोशी के पति अनिल सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कि अनिल सिंह द्वारा

–
नगर पालिका चुनाव में माहौल बिगड़ा  और भाजपाई आमने-सामने
सयुंक्त मजिस्ट्रेट/आर. ओ. आशिमा गोयल

संयुक्त मजिस्ट्रेट/आर. ओ. आशिमा गोयल ने कहा कि यह घटना एक मतदाता के लिए गंभीर विषय है जो कि बिना मोहर लगी वैलेट पेपर को बाहर लेकर आए हैं, यदि इसमें कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नेताओं ने जोर देकर कहा कि ऐसी हरकतें न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करती हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश देती हैं। उन्होंने प्रशासन को आगाह किया कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। वहीं अब सभी की नजरें 25 जनवरी पर

टिकी हैं, जब मतगणना के बाद यह स्पष्ट होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा। लेकिन इस चुनावी हिंसा और आरोप- प्रत्यारोप ने यह जरूर साबित कर दिया है कि गदरपुर की राजनीति अब गरमा चुकी है, और इसमें सुधार के लिए मजबूत कदम उठाने की जरूरत है।

चुनाव के दौरान गदरपुर थाना अध्यक्ष जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस भारी दलबल के साथ चप्पे-चप्पे  पर पुलिस मौजूद रही

भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी के पति अनिल सिंह और उनके समर्थकों का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। यदि चुनाव के बाद वे जीत जाते हैं, तो शहर की दशा और भी चिंताजनक हो सकती है। इसलिए में प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करता हूँ

कांग्रेस प्रत्याशी के पति अनिल सिंह ने पंजाबी हिंदू समाज को बताया देश का कलंक

गदरपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र जोशी के पति अनिल सिंह का विवादित बयान सामने आया है। अनिल सिंह ने पंजाबी हिंदू समाज पर टिप्पणी करते हुए उन्हें देश का कलंक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस समुदाय के अपवित्र वोट की जरूरत नहीं है। जिसको लेकर पंजाबी हिंदू समाज में भारी गुस्सा है।

Advertisement
Advertisement